नई दिल्लीओपनर और की जोड़ी बहुत जल्द एक साथ दिख सकती है। दोनों ही धुरंधर बल्लेबाज चोट से उबर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सुपर ऐक्टिव रहने वाले के गब्बर यानी शिखर धवन ने अपने ओपनिंग साझेदार रोहित शर्मा के लिए एक खास कविता लिखी है। उन्होंने यह कविता #GabbarKeShabd के साथ पोस्ट की है। लिखा- खबू निभाई यारी.. उन्होंने रोहित शर्मा के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- यारी भी की, यारी भी निभाई, खूब सारे रन की पारी भी निभाई... गब्बर और हिटमैन..! बता दें कि वनडे और टी-20 में दोनों बल्लेबाज भारत के लिए ओपनिंग करते हैं। इन दोनों ने मिलकर ढेरों मैचों में टीम इंडिया को जीत दिलाई है। भारत को न्यूजीलैंड दौरे के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेलनी है। इसके लिए दोनों बल्लेबाजों की टीम में वापसी हो सकती है। दोनों बल्लेबाज चोट से उबर रहे हैं उल्लेखनीय है कि चोट की वजह से शिखर न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं जा सके थे, जबकि रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें और आखिरी टी-20 मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। शिखर धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान कंधे में लगी चोट लगी थी। इस कारण वह न्यूजीलैंड में होने वाली टी20 और वनडे से बाहर हो गए थे। वह चोट से वापसी के लिए बेंगलुरु स्थित नैशनल क्रिकेट अकैडमी (NCA) में समय बिता रहे थे। दूसरी ओर, न्यू जीलैंड के खिलाफ 5वें टी-20 मैच के दौरान तेजी से एक रन लेने के प्रयास में रोहित की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। उन्हें 41 गेंद में 60 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर लौटना पड़ा था। इसके बाद वह वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। उनकी जगह पृथ्वी साव को मौका दिया गया था।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2PoiI4M
No comments:
Post a Comment