मेलबर्नइंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जारी त्रिकोणीय टी2- सीरीज में शुक्रवार को भारत को चार विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए आन्या श्रुबसोल (31-3) के नेतृत्व में अपनी गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम को 20 ओवरों में छह विकेट पर 123 रनों पर सीमित किया और फिर 18.5 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इंग्लैंड की ओर से नताली शीवर ने 38 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। फ्रान विल्सन 20 रन पर नाबाद रहीं। भारत की ओर से राजेश्वरी गायकवाड ने 23 रन देकर तीन विकेट लिए। इससे पहले, भारतीय टीम 123 रन ही बना सकी। उसकी ओर से स्मृति मंधाना ने 45 रनों की पारी खेली जबकि जेमिमा रोड्रिगेज ने 23 और कप्तान ने 14 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से श्रुबसोल के अलावा कैथरीन ब्रंट ने दो विकेट लिए। इस टूर्नमेंट में भारत की तीन मैचों में यह लगातार दूसरी हार है। अपने पहले मैच में इंग्लैंड को पांच विकेट से हराने वाली भारतीय टीम इससे पहले ऑस्ट्रेलिया से भी चार विकेट से हारी थी। भारत को अब अपना अंतिम लीग मैच में 8 फरवरी को खेलना है। ऑस्ट्रेलिया में ही टी-20 विश्व कप का आयोजन होना है और इसकी तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/386OhaR
No comments:
Post a Comment