Saturday, February 22, 2020

ऑस्ट्रेलिया पर जीत से बढ़ेगा भारत का भरोसा: मिताली

सिडनी भारत की स्टार बल्लेबाज ने स्पिनर के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराने से भारत का आत्मविश्वास काफी बढे़गा। के पहले मैच में पूनम के चार विकेट की मदद से भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया। मिताली ने आईसीसी के लिए लिखे एक एक्सक्लूसिव कॉलम में लिखा, 'हर कोई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की गहराई की बात कर रहा है लेकिन इसके बावजूद वे 132 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर सके।' उन्होंने कहा, 'भारत का आत्मविश्वास इस जीत से काफी बढे़गा लेकिन अभी वर्ल्ड कप काफी खुला है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच ने साबित कर दिया कि टूर्नमेंट कितना प्रतिस्पर्धी होगा। रैंकिंग का कोई असर नहीं पड़ता।' मिताली ने कहा, 'इस जीत से साबित हो गया कि हर टीम के लिए मौका है। यह मैच वर्ल्ड कप से लगी अपेक्षाओं पर एकदम खरा उतरा है।' भारत की पूर्व टेस्ट और वनडे कप्तान ने कहा, 'पूनम काफी समय से भारत की प्रमुख स्पिनर रही हैं और एक बार फिर उनकी शैली काम कर गई। उनकी गेंदबाजी ने मैच की तस्वीर पूरी बदल दी।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bWo5C1

No comments:

Post a Comment