हैमिल्टनभारत और न्यू जीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हैमिल्टन के सदन पार्क में खेला जा रहा है। यहां मेजबान टीम ने टॉस जीतकर भारत को बैटिंग का न्यौता दिया है। भारतीय कप्तान ने जैसे ही प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया तो वह ट्विटर पर फैन्स के निशाने पर आ गए। इसकी वजह हैं और केदार जाधव। दरअसल, टीम में मनीष पांडे को मौका नहीं मिला है, जबकि केदार जाधव खेल रहे हैं। इस बात से नाराज क्रिकेट फैन्स ने कप्तान विराट कोहली के टीम चयन पर सवाल उठाया। जहां कुछ ने मनीष पांडे के प्रदर्शन का हवाला देते हुए बाहर करने की वजह जाननी चाही तो कुछ ने केदार जाधव के चयन पर सवाल किए। कुछ ने तो इस मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली से भी सवाल किए हैं। एक यूजर ने लिखा- केदार जाधव को लेने की क्या जरूरत है.. उन्हें वर्ल्ड कप में नहीं रखेंगे.. विराट को 32 तोपों की सलामी... पंत जैसे मनीष पांडे भी आराम से बैठे हैं... ओपनर (यहां केएल राहुल की ओर इशारा है) को 5 नंबर पर भेज दिया, जो टी-20 वर्ल्ड कप में ओपनर होगा.. वाह रे कप्तान विराट कोहली.. बता दें कि मनीष पांडे ने टी-20 इंटरनैशनल सीरीज की 4 पारियों में नाबाद रहे थे और चौथे मैच में नाबाद अर्धशतकीय पारी भी खेली थी, जिसकी खूब तारीफ हुई थी। एक फैन ने लिखा- मनीष पांडे के साथ गलत हो रहा है भाई.. एक अन्य फैन ने केदार जाधव की उम्र पर निशाना साधते हुए लिखा- वर्ल्ड कप 2023 को देखते हुए मनीष पांडे की जगह केदार जाधव के चयन को आप किस तरह उचित ठहराओगे.. एक फैन ने लिखा- मनीष पांडे को नहीं खिलाया गया है। वह तकनीकी रूप से श्रेयस अय्यर और केदार जाधव से बेहतर हैं। उन्हें नंबर-4 पर खिलाया जाना चाहिए। मनीष के एक अन्य फैन ने पूछा- मनीष पांडे 30 वर्ष की उम्र में भी टीम में नहीं खेलेंगे तो क्या केदार जाधव की उम्र का होने पर खिलाओगे... प्लेइंग इलेवनभारत- पृथ्वी साव, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (विराट कोहली), श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी। न्यू जीलैंड : मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोलस, टॉम लाथम (कप्तान), टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), रॉस टेलर, जेम्स नीशम, कोलिन डि ग्रैंडहोम, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढी, हामिश बेनेट।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36XzNc2
No comments:
Post a Comment