Wednesday, February 26, 2020

इस बार ऑस्ट्रेलिया में मुश्किल होगी भारत की राह: मैकग्रा

मुंबईदिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा का मानना है कि और की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी के कारण इस साल होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की राह आसान नहीं होगी। पिछली बार ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भारत ने 71 में पहली बार टेस्ट सीरीज जीती थी। तब विराट कोहली की अगुआई में टीम ने चार मैचों की सीरीज 2-1 से जीतकर बॉर्डर-गावसकर ट्रोफी बरकरार रखी थी। मैकग्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया अच्छा क्रिकेट खेल रहा है। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर दोनों अच्छा खेल रहे हैं। हमने देखा कि वॉर्नर क्या करने में सक्षम हैं। वॉर्नर जैसे बल्लेबाज के वापस आने और स्टीव स्मिथ जैसे स्तरीय बल्लेबाज के होने से चीजें बिलकुल अलग हो जाती हैं।’ कोहली की अगुआई में भारत ने जिस ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया था उसमें वॉर्नर और स्मिथ शामिल नहीं थे जो 2018 में केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में भूमिका के कारण 12 महीने का प्रतिबंध झेल रहे थे। स्मिथ और वॉर्नर ने पिछले साल विश्व कप से पहले राष्ट्रीय टीम में वापसी की और तब से अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। भारत को इस साल चार टेस्ट की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। मैकग्रा ने कहा, ‘भारत के लिए चीजें मुश्किल होंगी। मैं ऐसा नहीं कह रहा कि वे अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे। उनके अंदर अब ऑस्ट्रेलियाई हालात में खेलने का आत्मविश्वास है और उन्हें पता है कि ऐसा कैसे करना है।’ इसे भी पढ़ें- उन्होंने कहा, ‘उन्होंने ऐसा किया है और वे सफल रहे हैं। काफी सकारात्मक पक्ष हैं और मुझे लगता है कि यह निश्चित तौर पर अच्छी सीरीज होगी।’ मैकग्रा ने भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की भी तारीफ की जो कमर की तकलीफ की सर्जरी के कारण पांच महीने बाहर रहने के बाद डीवाई पाटिल टी20 टूर्नमेंट के साथ वापसी कर रहे हैं। इसे भी पढ़ें- इंग्लैंड के ऐंड्रू फ्लिंटॉफ के साथ पंड्या की तुलना करते हुए मैकग्रा ने कहा, ‘मुझे हार्दिक पसंद है, उसकी गेंदबाजी का तरीका, उसकी बल्लेबाजी, उसका रवैया। उसके जैसा खिलाड़ी होना अच्छा होता है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Thaqgw

No comments:

Post a Comment