Friday, February 21, 2020

विराट का डांस पोज, अय्यर बोले- 'घुंघरू टूट गए'

वेलिंग्टन भारतीय कप्तान विराट कोहली भले ही बहुत अच्छी फॉर्म में न हों लेकिन इसके बावजूद व फैन्स का ध्यान आकर्षित करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और पोस्ट को काफी पसंद किया जाता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में कोहली की पारी सिर्फ सात गेंद ही टिक पाई। कोहली लगातार 19 पारियों से कोई शतक नहीं लगा पाए हैं। बेसिन रिजर्व मैदान पर कोहली काइली जेमिसन की एक आउट स्विंग बॉल पर रॉस टेलर को कैच थमा बैठे। टेलर का यह 100वां टेस्ट मैच है। वह सभी प्रारूपों में 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर हैं। मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट की एक तस्वीर पोस्ट की गई। इसमें कोहली डांसिग पोज में हैं। भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट इस तस्वीर में फैन्स से कैप्शन मांगा गया था। मध्यक्रम के बल्लेबाज ने विराट की इस तस्वीर पर अपना कैप्शन दिया है। अय्यर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, 'के घुंघरू टूट गए।' अय्यर सीमित ओवरों के प्रारूप में टीम का हिस्सा थे लेकिन टेस्ट मैच में उन्हें शामिल नहीं किया गया है। इंडियन क्रिकेट टीम द्वारा पोस्ट कोहली की इस तस्वीर के साथ कैप्शन था- 'दिमाग लगाइए और इस तस्वीर के लिए कैप्शन सुझाइए? सबसे अच्छा कैप्शन यहीं दिखाई देगा। गो. गो. गो Go.Go.Go #NZvIND"


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2T2O8ig

No comments:

Post a Comment