Saturday, February 8, 2020

कोहली का 'टीम इंडिया' को गुडलक विश

नई दिल्लीभारतीय सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम को शुभकामनाएं दीं। भारतीय टीम 5वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने से केवल एक जीत दूर है और फाइनल में उसकी भिड़ंत आज ही (रविवार) बांग्लादेश से होनी है। विराट ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को मेरी तरफ से शुभकामनाएं। आपके पीछे देश खड़ा है, ट्रोफी जीतकर घर लाइए।' पढ़ें, कैप्टन कोहली के इस ट्वीट को कुछ ही मिनटों में 1.5 हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किया है। इसके अलावा 12 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया। विराट की कप्तानी में 2008 में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। कब-कब चैंपियन बना भारतभारत ने पहली बार मोहम्मद कैफ की कप्तानी में इस वर्ल्ड कप को 2000 में जीता। इसके 8 साल बाद विराट कोहली की कप्तानी में भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बना, फिर 2012 में उन्मुक्त चंद की अगुआई में टीम ने तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 2 साल पहले पृथ्वी साव की कप्तानी में भारत चौथी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बना।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31HZQD4

No comments:

Post a Comment