Tuesday, February 18, 2020

रोहित शर्मा की फिटनेस मुहिम शुरू, जिम में कूदे

नई दिल्ली टीम इंडिया के उपकप्तान और आईपीएल में मुंबई के कप्तान अब अपनी चोट से उबरते हुए दिखाई दे रहे हैं। न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई में खेले गए 5वें टी20 मैच के दौरान रोहित चोटिल हो गए थे। यहां बैटिंग के दौरान उनकी काफ मसल (पिंडलियों) में खिंचाव आ गया था, जिसके बाद इस स्टार खिलाड़ी न्यूजीलैंड दौरा बीच में छोड़ना पड़ा था। अब रोहित एक बार फिर फिट महसूस कर रहे हैं और उन्होंने जिम में वर्कआउट शुरू कर दिया है। आईपीएल में रोहित मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हैं और ऐसे में इस फ्रैंचाइजी को भी अपने इस स्टार खिलाड़ी की फिटनेस की चिंता है क्योंकि 29 मार्च से आईपीएल का 12वां संस्करण जो शुरू हो रहा है। बुधवार को रोहित शर्मा ने जैसे ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने जिम सेशन का विडियो पोस्ट किया तो कुछ ही पलों में मुंबई इंडियंस (MI) ने भी अपने टि्वटर हैंडर पर इसे ट्वीट कर दिया। 25 सेकंड के इस विडियो में जिम में उतरे रोहित डेड लिफ्ट वर्कआउट कर रहे हैं। डेड लिफ्ट वर्कआउट का जोर कमर और पैरों पर पड़ता है। इस वर्कआउट के दौरान काफ मसल पर भी इफेक्ट पड़ता है, जहां न्यूजीलैंड में रोहित को खिंचाव आया था। 25 सेकंड के इस विडियो में रहते संतुलित और फिट दिखाई दे रहे हैं। बता दें आईपीएल से पहले भारतीय टीम को अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की एक सीरीज खेलनी है। संभवत: रोहित इस सीरीज से पहले खुद को पूरी तरह फिट कर लेंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2uf3bx4

No comments:

Post a Comment