Monday, February 3, 2020

मयंक लेंगे रोहित की जगह, टेस्ट टीम का भी ऐलान

मुंबईभारत को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके सीमित ओवरों के उप कप्तान माउंट माउंगानुई में पांचवें और अंतिम टी20 इंटरनैशनल के दौरान चोटिल हो गए। पिंडली में चोट के कारण रोहित सोमवार को न्यू जीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे और टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए। उनकी जगह वनडे टीम में मयंक अग्रवाल को शामिल किया गया है, जबकि इसके साथ ही बोर्ड ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान भी कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को अपने बयान में कहा है कि रोहित शर्मा को रविवार को खेले गए न्यू जीलैंड के खिलाफ 5वें टी-20 के दौरान पिंडली में चोट लगी थी। हैमिल्टन में सोमवार को उनकी एमआरआई की गई। वह वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनका ईलाज नैशनल क्रिकेट अकैडमी चलेगा। उनकी जगह वनडे में मयंक अग्रवाल को शामिल किया गया है, जबकि दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान भी किया गया है। पृथ्वी-राहुल के साथ तीसरे ओपनर की भूमिका में मयंक मयंक अग्रवाल एकदिवसीय टीम में रोहित की जगह लोकेश राहुल और पृथ्वी साव के साथ तीसरे सलामी बल्लेबाज होंगे। सफेद गेंद के फॉर्मेट में अग्रवाल का चयन तार्किक फैसला है क्योंकि वेस्ट इंडीज के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय सीरीज के दौरान जब शिखर धवन घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए थे तो उन्होंने रिजर्व सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी। टेस्ट टीम में रोहित की गैरमौजूदगी में राहुल और पृथ्वी साव के साथ शुभमन गिल तीसरे सलामी बल्लेबाज होंगे। पिंडली में आई थी खिंचावउल्लेखनीय है कि मैच के दौरान तेजी से एक रन लेने के प्रयास में रोहित की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और उन्हें 41 गेंद में 60 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर लौटना पड़ा था। बता दें कि भारत बुधवार से न्यू जीलैंड के खिलाफ तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में हिस्सा लेगा जबकि इसके बाद दो टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी। इसलिए गिल को मौकासाउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ भारत की पिछली दो घरेलू टेस्ट सीरीज में गिल ने रोहित और राहुल के साथ बैकअप सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी। उन्होंने क्राइस्टचर्च में न्यू जीलैंड ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में 83 और नाबाद 204 रन की पारियां खेलकर सीनियर टीम में जगह पक्की की। रोहित का चोटिल होना बड़ा झटकारोहित की चोट भारत के लिए बड़ा झटका है क्योंकि 2019 में सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करने वाला यह बल्लेबाज अच्छी लय में था। उन्होंने हाल में संपन्न पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत की 5-0 की जीत के दौरान दो उम्दा पारियां खेलीं। रोहित ने सुपर ओवर में लगातार दो छक्कों के साथ भारत को जीत भी दिलाई। टेस्ट टीम: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी साव, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर. अश्विन, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, इशांत शर्मा (अगर फिट होते हैं तो)।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Ulag9W

No comments:

Post a Comment