क्राइस्टचर्च न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पीछे चल रही भारतीय टीम के लिए गुरुवार को एक और बुरी खबर आई। युवा सलामी बल्लेबाज गुरुवार को प्रैक्टिस के लिए नहीं उतरे। उनके बाएं पैर में सूजन है। साव की इस हालत ने शनिवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए चुनौतियां बढ़ा दी हैं। कल होगा फाइनल सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को साव के खून की जांच की जाएगी जिससे सूजन के कारण का पता लगाया जा सके। इस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार के प्रैक्टिस सेशन के दौरान दूसरे टेस्ट में साव की उपलब्धता पर कोई फैसला लिया जाएगा। अगर साव शुक्रवार को बल्लेबाजी के करते हुए सहज नजर नहीं आते हैं, तो वह टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे। ... तो गिल को मिलेगा मौका गुरुवार को शुभमन गिल ने नेट्स पर अच्छा समय बिताया और ऐसे में उन्हें मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरुआत करने को कहा जा सकता है। नेट्स पर मुख्य कोच रवि शास्त्री ने गिल पर अधिक ध्यान दिया। एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्होंने गिल के पास जाकर उन्हें अपइश ड्राइव करते हुए फुटवर्क के बारे में तकनीकी सुझाव दिए। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद, ठीक होंगे साव भारतीय टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि साव के पैर की सूजन के पीछे कोई गंभीर कारण न हो। मुंबई के यह सलामी बल्लेबाज वॉर्म-अप सेशन में नहीं आया था। इसमें खिलाड़ियों ने रग्बी खेली थी। साव पहले टेस्ट में कामयाब नहीं रहे थे। वेलिंग्टन में हुए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में वह दोनों पारियों में जल्दी आउट हो गए थे। पहली पारी में टिम साउदी की एक शानदार गेंद पर वह वह 16 रन बनाकर बोल्ड हो गए थे। वहीं दूसरी पारी में वह शॉर्ट बॉल पर आउट हुए थे। उन्होंने उसमें 14 रन बनाए थे। कप्तान ने जताया था भरोसाकप्तान विराट कोहली ने साव पर भरोसा जताया था। उन्होंने पहले टेस्ट मैच के बाद कहा था कि साव एक आक्रामक बल्लेबाज हैं और अगर वह फिट रहते हैं तो उन्हें जरूर मौका दिया जाएगा।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32CJhZG
No comments:
Post a Comment