ढाका बांग्लादेश ने अगले शनिवार से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू हो रहे एकमात्र टेस्ट में बल्लेबाज महमूदुल्लाह को बाहर कर तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम में शामिल किया है। ढाका मैच के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम की भी टीम में वापसी हुई है जिन्होंने इस महीने के शुरू में सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान के दौरे से हटने का फैसला किया था। बांग्लादेश को रावलपिंडी में पाकिस्तान से पारी और 44 रन की हार का सामना करना पड़ा था और रविवार को चुनी गई 16 सदस्यीय टीम में चार बदलाव हुए हैं। स्पिनर मेहदी हसन और तेज गेंदबाज तास्किन अहमद चोटों से उबरकर वापसी कर चुके हैं जबकि बल्लेबाज सौम्य सरकार, तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन और अल अमीन हुसैन को बाहर रखा गया है। पढ़ें, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बयान में चयन पैनल के चेयरमैन मिंहाजुल एबेदिन ने कहा, ‘दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ खिलाड़ियों को बाहर करना पड़ा लेकिन हमारी प्राथमिकता संतुलन सुनिश्चित करने की है। हमें लगा कि महमूदुल्लाह को लाल गेंद के क्रिकेट में ब्रेक की जरूरत है।’ टीम इस प्रकार है : मोमिनुल हक (कप्तान), तमीम इकबाल, सैफ हुसैन, नजमुल हुसैन, मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, लिटन दास, तैजुल इस्लाम, अबु जायेद, नईम हसन, इबादत हुसैन, तस्कीन अहमद, मेहदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद और यासिर अली।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2V3Mpf4
No comments:
Post a Comment