Thursday, February 13, 2020

सचिन तेंडुलकर की टीम से भिड़ेगी ब्रायन लारा की टीम

मुंबई वर्ल्ड क्रिकेट के दो महान दिग्गज भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर और वेस्ट इंडीज के ब्रायन लारा एक नेक काम के लिए एक बार फिर एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। ये दोनों चैंपियन खिलाड़ी टी20 टूर्नमेंट 'अनएकेडमी ’ के पहले मैच में आमने सामने होंगे, जब 7 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में इंडिया लेजंड्स और वेस्ट इंडीज लेजंड्स की टीमें आमने सामने होंगी। गुरुवार को जारी सीरीज के कार्यक्रम के अनुसार टूर्नमेंट में कुल 11 मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज में भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका के कुछ बड़े क्रिकेटर हिस्सा लेंगे, जिसमें तेंडुलकर, वीरेंदर सहवाग, युवराज सिंह, जहीर खान, ब्रायन लारा, शिवनारायण चंद्रपाल, ब्रेट ली, ब्रेट हॉज, जोंटी रोड्स, मुथैया मुरलीधरन, तिलकरत्ने दिलशान और अजंता मेंडिस शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार इस सीरीज का लक्ष्य सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस सीरीज के दो मैच वानखेड़े स्टेडियम, 4 मैच पुणे में महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम, चार मैच नवी मुंबई के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम और फाइनल 22 मार्च को यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। पुणे में भारतीय टीम के दो मैच होंगे। इसमें से एक मैच 14 मार्च को साउथ अफ्रीका लेजंड्स और दूसरा 20 मार्च को ऑस्ट्रेलिया लेजंड्स के खिलाफ होगा। वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में मेजबान टीम एक-एक मैच खेलेगी। इंडिया लेजंड्स की अगुआई तेंडुलकर करेंगे। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर इस सीरीज के कमिश्नर हैं और मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39x9paE

No comments:

Post a Comment