नई दिल्ली वैलंटाइन्स डे को मोहब्बत का दिन कहा जाता है और प्यार करने वाला हर शख्स इसे किसी खास के साथ ही बिताना चाहता है। ऐसे में भला दुनिया के महान बल्लेबाज कैसे पीछे रह जाते। सचिन भी अपने प्यार के पास पहुंच गए और उन्होंने इसकी एक झलक अपने फैन्स के साथ टि्वटर पर साझा कर दी। सचिन ने टि्वटर पर 11 सेकंड का एक विडियो शेयर किया है, जिममें उन्होंने एक बार फिर अपने पहले प्यार का नाम बताया है। वैसे सचिन के इस प्यार को आप भी अच्छी तरह जानते-पहचानते हैं। देखें, दरअसल मास्टर ब्लास्टर का पहला प्यार आज भी क्रिकेट ही है और जब भी उन्हें मौका मिलता है वह बल्ला थामने से नहीं चूकते। आज भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। सचिन अपने फ्रंट फुट में पैड और हाथों में ग्लब्स पहनकर क्रिकेट की पिच पर नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसी विडियो को मास्टर ब्लास्टर ने अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस विडियो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, 'माइ फर्स्ट लव' इसके बाद इस कैप्शन में उन्होंने एक हंसता हुआ इमोजी भी बनाया है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 7 साल पहले संन्यास ले चुके सचिन तेंडुलकर अब भी मौका मिलने क्रिकेट खेलने से पीछे नहीं हटते और वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने को तैयार रहते हैं। हाल ही में वह ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग से मची तबाही के बाद राहत कार्यों के लिए चंदा जुटाने वाले मैच में खेले थे और अब मार्च में तेंडुलकर एक बार फिर सड़क सुरक्षा वर्ल्ड सीरीज में भारत के लिए खेलते दिखेंगे। मास्टर ब्लास्टर इसी सीरीज के लिए बैटिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके 5 देशों (भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका) के सभी नामी खिलाड़ी खेलेंगे। सचिन के अलावा इसमें वीरेंदर सहवाग, युवराज सिंह, जहीर खान, ब्रायन लारा, शिवनारायण चंद्रपाल, ब्रेट ली, ब्रेट हॉज, जोंटी रोड्स, मुथैया मुरलीधरन, तिलकरत्ने दिलशान और अजंता मेंडिस शामिल हैं। इस सीरीज का लक्ष्य सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाना है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39wNLD7
No comments:
Post a Comment