Tuesday, February 18, 2020

विराट कोहली को आउट करने का इंतजार कर रहे बोल्ट

वेलिंगटनन्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ने फिटनेस हासिल करने के लिए जल्दबाजी नहीं दिखाई लेकिन शुक्रवार से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान वह भारतीय कप्तान विराट कोहली का विकेट चटकाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी को यादगार बनाना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया था जिसके बाद वह भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवरों की सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। विराट हैं महान खिलाड़ी छह सप्ताह तक टीम से बाहर रहने के बाद वापसी करने वाले इस तेज गेंदबाज ने शुरुआती टेस्ट से पहले अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। पहले टेस्ट के लिए यहां पहुंचने के बाद उन्होंने भारतीय कप्तान को चेतावनी भरे लहजे में कहा, ‘जब भी मैं खेलता हूं तो मेरी कोशिश उनके (कोहली) जैसे बल्लेबाज को आउट कर खुद को साबित करने की होती है। मैं उनको आउट करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। लेकिन वह कमाल के खिलाड़ी हैं। सभी को पता है कि वह महान खिलाड़ी हैं।’ भारतीय टीम है मजबूतन्यूजीलैंड को पिछली टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से हराया था और उनके लिए भारत भी कठिन चुनौती पेश करेगा। बोल्ट ने कहा, ‘वे मजबूत टीम हैं और आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में शीर्ष पर हैं। वे इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि उन्हें कैसे खेल खेलना है।’ 21 फरवरी से शुरू होगी टेस्ट सीरीज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 21 फरवरी से वेलिंग्टन में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच हुई सीमित ओवरों की सीरीज में मुकाबला बराबरी पर ही छूटा। भारत ने टी20 इंटरनैशनल सीरीज में 5-0 से जीत हासिल की वहीं न्यूजीलैंड ने 3-0 से वनडे इंटरनैशनल सीरीज जीतकर हिसाब बराबर कर लिया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2SVGLcp

No comments:

Post a Comment