Wednesday, February 26, 2020

India vs New Zealand: BCCI ने ली हेगली ओवल पर चुटकी, लिखा 'पिच कहां है'

क्राइस्टचर्च () ने गुरुवार को की पिच पर चुटकी है। शनिवार से इसी मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जाएगा। बीसीसीआई ने ट्वीट किया, 'पिच ढूंढो'। इसके साथ ही उसने कंफ्यूजन वाले इमोजी पोस्ट किया। दरअसल, 22 गज की पिच पर काफी घास है और यह मैदान के बाकी हिस्से के साथ मिली हुई नजर आ रही है। हेगली ओवल की पिच पर भारतीय टीम की गहरी नजर होगी। टीम वेलिंग्टन में मिली हार का बदला लेते हुए यहां जीत हासिल करना चाहेगी। टीम की कोशिश होगी कि इस मैच को जीतकर दौरे का सुखद अंत करे। भारतीय बल्लेबाजों को बेसिन रिजर्व की तेज और उछालभरी पिच पर काफी संघर्ष करना पड़ा था। मयंक अग्रवाल और कुछ हद तक अजिंक्य रहाणे ही इस विकेट पर कुछ टिककर खेल पाए थे। विराट कोहली, पृथ्वी साव और चेतेश्वर पुजारा को ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और काइल जेमिसन की गेंदों का सामना करने में काफी परेशानी हो रही थी। और अब जब कीवी टीम के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने दूसरे टेस्ट से पहले कहा है कि इस मैच में भी उछाल और रफ्तार टीम के मुख्य हथियार होंगे, भारत के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। भारत अगर इस मैच को जीत नहीं पाता है तो यह आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में उसकी पहली सीरीज हार होगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Vnqv6V

No comments:

Post a Comment