Wednesday, February 12, 2020

India vs Pakistan सीरीज के पक्ष में नहीं हैं चेतन चौहान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज करवाने के पक्ष में नहीं हैं। बुधवार को इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा है कि दोनों देशों के बीच मौजूदा तल्ख हालात में द्विपक्षीय सीरीज नहीं होनी चाहिए। चौहान की उस टिप्पणी के जवाब में बात कर रहे थे जिसमें पूर्व ऑलराउंडर ने कहा था कि दर्शकों को दोबारा मैदान पर लाने के लिए भारत-पाक में द्विपक्षीय सीरीज होनी चाहिए। चौहान ने बुधवार को कहा, 'फिलहाल, भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होनी चाहिए क्योंकि दोनों देशों के बीच हालात ठीक नहीं हैं। पाकिस्तान में खेलना सुरक्षित नहीं है। आतंकवादियों को क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं। जब तक पाकिस्तान में आतंकवादी मौजूद हैं भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले नहीं हो सकते।' पूर्व सलामी बल्लेबाज ने हाल ही में न्यू जीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम को मिली हार पर भी अपनी राय रखी। न्यू जीलैंड ने तीन ODI मैचों की सीरीज में भारतीय टीम का सफाया कर दिया और चौहान का मानना है कि अजिंक्य रहाणे को वनडे सेट-अप का हिस्सा बनाना चाहिए था। उनका मानना है कि इससे टीम में अनुभव आता। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच होने वाले टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को जीत मिलेगी। चौहान ने कहा, 'मैं चाहता था कि जब शिखर धवन और रोहित शर्मा चोटिल थे तो रहाणे को वनडे सेट-अप का हिस्सा बनाना चाहिए था। ऐसा खिलाड़ी जो टीम में स्थिरता लेकर आता।' उन्होंने आगे कहा, 'जसप्रीत बुमराह थोड़े थके हुए लग रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। रहाणे जैसा अनुभवी खिलाड़ी टेस्ट टीम में आएगा लेकिन रोहित और धवन की कमी खलेगी।' चौहान ने इसके साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को एक सलाह भी दी। उन्होंने कहा, 'ऋषभ पंत को काफी मौके दिए जा चुके हैं। उन्हें निरंतर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उन्हें मौके मिल रहे हैं और उन्हें इसका फायदा उठाना चाहिए।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UOGrib

No comments:

Post a Comment