Thursday, February 20, 2020

INDvsNZ: वेलिंग्टन में भारत को थर्राने वाले कौन हैं जेमिसन

वेलिंग्टन दो टेस्ट मैच की सीरीज का से आज आगाज हो गया। पहले दिन का खेल टीम इंडिया के लिहाज से सही नही रहा। टेस्ट रैंकिंग में दुनिया की नंबर 1 टीम मेजबान के सामने संघर्ष करती दिख रही है। भारतीय टीम ने टिम साउदी और ट्रेंड बोल्ट जैसे कद्दावर कीवी गेंदबाजों को तो संभलकर खेला लेकिन अपना पहला टेस्ट खेल रहे काइली जेमिसन के खिलाफ वह बैकफुट पर आ गई। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इस मैच से अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे जेमिसन ने 3 विकेट अपने नाम किए, जिनमें चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली के बड़े विकेट भी शामिल हैं। आखिर कौन हैं ये काइली जेमिसन? घरेलू क्रिकेट में है जेमिसन का खौफ 25 वर्षीय यह तेज गेंदबाज भले इंटरनैशनल क्रिकेट में अभी नया नाम हो लेकिन कीवीलैंड की घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाजों में उनके नाक का खौफ पलने लगा है। ऑकलैंड के लिए खेलने वाले इस तेज गेंदबाज ने अभी 25 फर्स्ट क्लास मैच ही खेले हैं, जिनमें उनके नाम 72 विकेट हैं यानी हर मैच में औसतन तीन विकेट। वहीं 26 लिस्ट ए मुकाबलों में उनके नाम 25 विकेट हैं। उनके साथी उन्हें प्यार से काइला कहते हैं। वनडे सीरीज से बनाया टेस्ट का रास्ता फर्स्ट क्लास मैचों में वह अब तक तीन बार 5 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। एक पारी में उनकी सर्वश्रेष्ठ बोलिंग 8/74 है। वनडे सीरीज में जब कीवी टीम अपने खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही थी, तो चयनकर्ताओं ने जेमिसन को मौका दिया और भारत के खिलाफ उन्होंने अपना वनडे डेब्यू भी किया। भारत A के खिलाफ दिखाया दम भारत A के खिलाफ न्यूजीलैंड A की ओर से खेलते हुए उन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट लिए। एक मुकाबले में उन्होंने 19 रन देकर 4 विकेट लिए थे। उनकी इसी हालिया फॉर्म को देखते हुए उन्हें भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल किया गया और फिर टेस्ट टीम में भी उन्हें मौका मिल गया। न्यू जीलैंड के सबसे लंबे क्रिकेटर हैं जैमिसन दाएं हाथ के इस युवा तेज गेंदबाज का कद 6 फीट 8 इंच है। वह इस समय न्यू जीलैंड में सबसे लंबे क्रिकेटर हैं। उनकी लंबाई के चलते यहां की तेज और उछाल भरी पिचों पर उन्हें स्विंग के साथ अतिरिक्त उछाल मिलती है, जो बल्लेबाजों को हमेशा परेशानी में डाले रखते हैं। बाउंसर नहीं फुल लेंथ पर झटके तीनों विकेट लंबे कद के इस गेंदबाज के बारे मेंं बताया जा रहा था कि उन्हें कीवीलैंड की तेज पिचों पर अतिरिक्त उछाल मिलता है, जो बल्लेबाजों को परेशानी में डाले रखते हैं। लेकिन आज के तीनों ही विकेट उन्होंने फुल लेंथ गेंदों पर हासिल किए। जिनमें पुजारा और विहारी का कैच विकेटकीपर के पास गया, तो वहीं कप्तान कोहली का कैच पहली स्लिप पर खड़े रॉस टेलर ने लपका। जेमिसन ने दिए टीम इंडिया को झटके टॉस हारकर पहले बैटिंग का निमंत्रण पाने वाली टीम इंडिया ने पृथ्वी साव (16) के रूप में अपना पहला जल्दी ही गंवा दिया। लेकिन इसके बाद मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा ने क्रीज पर टिकने की कोशिश की। लेकिन जेमिसन ने पारी के 16वें ओवर में पहले पुजारा (11) और फिर अपने अगले ओवर में कप्तान विराट कोहली (2) को आउट कर दिया। पहले दिन के खेल पर दिखी जेमिसन की छाप टीम इंडिया यहां बैकफुट पर आ गई और पहले सत्र में कुल 3 विकेट गंवाकर उसने 43 रन ही स्कोरबोर्ड पर टांगे। दूसरे सत्र में मयंक और रहाणे पारी को संभालते ही दिख रहे थे बोल्ट ने मयंक (34) को आउट कर कीवी टीम के खाते में चौथा विकेट डाल दिया और फिर कुछ देर बाद दूसरे छोर से हनुमा विहारी (7) को जेमिसन ने अपना तीसरा शिकार बनाकर टीम इंडिया को दबाव में डाल दिया। पहले दिन का अंतिम सत्र बारिश ने पूरी तरह धो दिया और दो सत्र के खेल में टीम इंडिया ने 5 विकेट गंवाकर 122 रन ही बनाए। भारतीय टीम ने टिम साउदी और ट्रेंड बोल्ट जैसे कद्दावर कीवी गेंदबाजों को 14-14 ओवर फेंकने के बावजूद 1-1 विकेट ही दिया। लेकिन अपना पहला टेस्ट खेल रहे काइली जेमिसन ने इतने ही ओवर में 3 विकेट झटकर टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेल दिया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/38Y9WSM

No comments:

Post a Comment