Friday, February 28, 2020

जैमीसन के पंजे में फंसा भारत, NZ की मजबूत शुरुआत

क्राइस्टचर्च न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में अपने स्थिति मजबूत कर ली है। हेगली ओवल में खेले जा रहे मैच के पहले दिन भारत को 242 रनों पर समेटने के बाद कीवी टीम ने बिना कोई विकेट खोए 63 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम ने चायकाल तक पांच विकेट खोकर 194 रन बनाए थे और ऐसा लग रहा था कि टीम 300 के आसपास का स्कोर बना लेगी। लेगी आखिरी सेशन में टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट खोए। काइल जैमीसन ने शानदार गेंदबाजी की और 14 ओवर में 43 रन देकर पांच विकेट लिए। टॉम लाथम (27) और टॉम ब्लैंडल (29) ने अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दी। कीवी टीम भारत के स्कोर से 179 रन पीछे है। हनुमा विहारी भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। विहारी ने 55 रन बनाए। इसके अलावा पृथ्वी साव (54) और चेतेश्वर पुजारा (54) ने भी हाफ सेंचुरी लगाईं। (3) की खराब फॉर्म जारी रही। वहीं अजिंक्य रहाणे भी सात ही रन बना पाए। भारत ने अपने आखिरी पांच विकेट 48 रनों के अंतराल पर खोए। इसमें से 26 रन मोहम्मद शमी (16) और जसप्रीत बुमराह (10) रन की जोड़ी ने बनाए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2I80rES

No comments:

Post a Comment