Saturday, February 8, 2020

SA vs ENG: स्टेन की वापसी, डि कॉक को कप्तानी

जोहानिसबर्गतेज गेंदबाज लगभग एक साल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे जिन्हें अगले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। 36 साल के स्टेन ने लगातार चोट से परेशान रहने के बाद पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। वह इंग्लैंड में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप की टीम में चुने गए थे लेकिन चोटिल होने के कारण बिना खेले ही स्वदेश लौट आए थे। पढ़ें, की कप्तानी वाली इस टीम में डेविड मिलर जैसे अनुभवी को भी शामिल किया गया है जबकि फाफ डु प्लेसिस और पेसर कागिसो रबाडा को आराम दिया गया है। सीरीज के तीन मुकाबले 12, 14 और 16 फरवरी को खेले जाएंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2tHnp2d

No comments:

Post a Comment