सिडनी भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें अब से कुछ देर बार 7वें महिला वर्ल्ड कप का आगज करने उतरेंगी। ऑस्ट्रेलिया ने यहां टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है। इस वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नमेंट में अपने खिताब को बचाने के लिए उतरेगा, जबकि टीम इंडिया को अभी भी अपने पहले आईसीसी खिताब का इंतजार है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इस टर्नमेंट में उतरने वाली टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों से सजी है और इस बार इतिहास रचने की पुरजोर कोशिश करेगी। टॉस के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, 'हम भी यहां पहले बोलिंग करना चाहते थे लेकिन टॉस आपके हाथ में नहीं होता। हम बस अच्छी क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हम यहां तीन स्पिनर्स के साथ उतरे हैं। हमें भारत के सभी सपॉर्टर्स से पुरजोर समर्थन मिल रहा है।' इस टूर्नमेंट में भारतीय खिलाड़ियों की औसत उम्र 23 वर्ष है। उसके पास जेमिमा रोड्रिगेज, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और राधा यादव के रूप में ऐसी खिलाड़ी हैं, जिनकी उम्र 19 वर्ष या इससे कम हैं। भारतीय टीम की टी20 रैंकिंग नंबर 4 है और इससे पहले वह टी20 टूर्नमेंट में तीन बार (2009, 2010 और 2018 में) सेमीफाइनल तक पहुंची है। लेकिन अब तक टीम इंडिया क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में फाइनल में कदम नहीं रखा है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bVuL3n
No comments:
Post a Comment