Thursday, February 6, 2020

U19 वर्ल्ड कप: ऐसा है भारत का करिश्माई सफर

नई दिल्लीअंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम और खिताब के बीच अब सिर्फ बांग्लादेश को हराना ही रह गया है। दोनों टीमों के बीच महामुकाबला 9 फरवरी को पोचेस्त्र (साउथ अफ्रीका) में खेला जाएगा। भारतीय टीम लगातार तीसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले वह 4 बार इस खिताब को अपने नाम कर चुकी है और मौजूदा चैंपियन भी है। वहीं, बांग्लादेश ने पहली बार इस टूर्नमेंट के फाइनल में जगह बनाई है। टूर्नमेंट में दोनों ही टीमें अभी तक कोई मुकाबला नहीं हारी हैं। हालांकि, बांग्लादेश का एक मैच बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका। भारत के सफर पर निगाह डाली जाए तो उसने 3 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को क्वॉर्टर फाइनल में हराया, जबकि सेमीफाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को शिकस्त दिया है। दूसरी ओर, बांग्लादेश ने क्वॉर्टर फाइनल में साउथ अफ्रीका, जबकि सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड को हराकर यहां तक का सफर तय किया। आइए जानें भारत और बांग्लादेश का टूर्नमेंट में पूरे सफर के बारे में... पढ़ें- ऐसा है भारत का सफर
मैच vs विनर
ग्रुप-ए, लीग मैच श्रीलंका भारत 90 रनों से जीता
ग्रुप-ए, लीग मैच जापान भारत 10 विकेट से जीता
ग्रुप-ए, लीग मैच न्यू जीलैंड भारत 44 रनों से जीता
सुपर लीग क्वॉर्टर फाइनल-1 ऑस्ट्रेलिया भारत 74 रनों से जीता
सुपर लीग सेमीफाइनल-1 पाकिस्तान भारत 10 विकेट से जीता
बांग्लादेश का सफर
मैच vs विनर
ग्रुप-सी, लीग मैच जिम्बाब्वे बांग्लादेश 9 विकेट से जीता (DLS)
ग्रुप-सी, लीग मैच स्कॉटलैंड बांग्लादेश 7 विकेट से जीता
ग्रुप-सी, लीग मैच पाकिस्तान बारिश की वजह से मैच नहीं हुआ
सुपर लीग क्वॉर्टर फाइनल-3 साउथ अफ्रीका बांग्लादेश 104 रनों से जीता
सुपर लीग सेमीफाइनल-2 न्यू जीलैंड बांग्लादेश 6 विकेट से जीता


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/38aAUX6

No comments:

Post a Comment