Tuesday, February 4, 2020

भारत vs न्यू जीलैंड पहला वनडे, लाइव अपडेट

हैमिल्टन भारत और न्यू जीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच हैमिल्टन में खेला जा रहा है। मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया है। इससे पहले खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 5-0 से करारी शिकस्त दी है और अब वनडे में भी वह यह लय बनाए रखना चाहेगी। यहां देखें मैच का पहला ओवर मेडन, दूसरे ओपर में भारत का खुला खाता मैच का पहला ओवर टिम साउदी ने किया। यह ओवर मेडन रहा पृथ्वी किसी गेंद पर रन नहीं बना पाए। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर मयंक ने लेग बाई से एक रन लिया। इसके साथ ही भारत का खाता खुल गया। मयंक और पृथ्वी ओपनिंग करने उतरेरोहित शर्मा चोट के कारण न्यू जीलैंड के खिलाफ वनडे और टी सीरीज से बाहर हो गए हैं और टीम इंडिया के लिए बड़ी समस्या है लेकिन साथ ही यह युवा पार्थिव साव और मयंक अग्रवाल के लिए सीमित ओवरों के प्रारूप में खुद को साबित करने का एक मौका भी है। वे दोनों इस मैच में ओपनिंग करने उतरे। अपने घर में 0-5 की हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम हताश है और कप्तान केन विलियम्सन के बाहर होने के बाद उसकी बल्लेबाजी कमजोर दिख रही है। कप्तानी की जिम्मेदारी टॉम लाथम के जिम्मे आई है। टी-20 सीरीज में टीम के मार्टिन गुप्टिल और रॉस टेलर ने निराश किया था। प्लेइंग इलेवन भारत- पृथ्वी साव, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (विराट कोहली), श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी। न्यू जीलैंड- मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोलस, टॉम लाथम (कप्तान), टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), रॉस टेलर, जेम्स नीशम, कोलिन डि ग्रैंडहोम, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढी, हामिश बेनेट।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/370tO69

No comments:

Post a Comment