नई दिल्ली ICC टी20 वर्ल्ड कप के पिछले सीजन में के बल्ले से वह पारी निकली जिसे रनों का पीछा करते हुए टी20 इंटरनैशनल की सर्वश्रेष्ठ पारियों में शुमार किया जाता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल की जंग थी। तारीख थी 27 मार्च 2016। जीतने वाली टीम को सेमीफाइनल में जगह मिलनी थी और हारने वाली का रास्ता बंद होने वाला था। न्यूजीलैंड की टीम पहले ही आगे जा चुकी थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब इस मुकाबले को देखने के लिए मोहाली का पीसीए स्टेडियम भरा हुआ था। मुकाबला दो टक्कर की टीमों में था। आरोन फिंच और उस्मान ख्वाजा की शुरुआती साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया ने 54 रन जोड़े। हालांकि रविंद्र जडेजा और युवराज सिंह की बोलिंग ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट पर 160 रन पर रोक लिया। भारत तेज शुरुआत नहीं कर पाया। शिखर धवन और रोहित शर्मा खुलकर नहीं खेल पाए। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। भारत का स्कोर 7.5 ओवर में तीन विकेट पर 49 रन था। विराट क्रीज पर थे और भारतीय उम्मीदें उन्हीं से वाबस्ता थीं। उन्होंने युवराज के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 45 रन जोड़े लेकिन युवी के आउट होने के बाद भारत को आखिरी छह ओवर में 66 रन चाहिए थे। भारत को हर ओवर में 11 रन चाहिए थे। विकेट पर रन बनाने आसान नहीं थे। कोहली का साथ देने आए महेंद्र सिंह धोनी। कप्तान और उपकप्तान ने चौकों-छक्कों की कमी को विकेट के बीच तेज दौड़ लगा-लगाकर पूरा किया। आखिरी तीन ओवर में भारत को 39 रन चाहिए थे। कोहली ने यहां हाथ खोले और जेम्स फॉकनर के ओवर में 19 रन बटोर लिए। भारतीय टीम को अब दो ओर में 20 रनों की जरूरत थी। आखिर में कोहली ने फिर कमाल दिखाया और भारत ने पांच गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया। भारत ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह बनाई। कोहली ने 51 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए। और धोनी ने उनका बखूबी साथ दिया।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33Qawk7
No comments:
Post a Comment