Monday, March 2, 2020

टी20 WC: न्यूजीलैंड को हराकर सेमी. में ऑस्ट्रेलिया

मेलबर्नऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को यहां जंक्शन ओवल मैदान पर खेले गए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के मैच में न्यूजीलैंड को चार रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए मौजूदा चैंपियन टीम ने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड पूरे ओवर खेलने के बाद सात विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में कीवी टीम को जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी, लेकिन कैटी मार्टिन एक चौके और एक छक्का लगाने के बाद भी टीम को जरूरी रनों तक नहीं पहुंचा पाई। मार्टिन 18 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगा 37 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनके साथ कास्पेरेक तीन रन बनाकर नाबाद लौटीं। पढ़ें, न्यूजीलैंड के ऊपरी क्रम ने टीम को मैच में बनाए रखा था। कप्तान सोफी डेविने ने 31, राचेल प्रीस्ट ने 17, सुजी बेट्स ने 14, मैडीसन ग्रीन ने 28 रन बना न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा था, लेकिन निचले क्रम में कुछ विकेट लगातार गिर जाने के कारण टीम पर भार आ गया जिसे मार्टिन अपनी ताबड़तोड़ पारी के बाद भी कम नहीं कर सकीं। ऑस्ट्रेलिया के लिए मेगन शट और जॉर्जिया वारेहम ने तीन-तीन विकेट लिए। जेस जोनासेन ने एक सफलता हासिल की। वारेहम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले, बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर ऑस्ट्रेलिया ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। उसके लिए सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा 60 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में मूनी ने 50 गेंदों का सामना किया और छह चौकों के अलावा दो छक्के लगाए। कप्तान मेग लेनिंग ने 21, एश्ले गार्डनर ने 20, एलिसा पैरी ने 21, रन बनाए। रचेल हायनेस ने नाबाद 19 रनों का योगदान दे टीम को सम्मानजनक स्कोर दिया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/389HiwY

No comments:

Post a Comment