Sunday, March 29, 2020

आईपीएल पर अभी कोई फैसला नहीं, हालात पर है नजर: BCCI सूत्र

मुंबई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने सोमवार को कहा कि इस साल की इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है। देश में कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण 21 दिनों का लॉकडाउन है और ऐसे में इस लीग के आयोजन को लेकर संशय बरकरार है। बोर्ड के सूत्र ने कहा कि फिलहाल हालात पर नजर बरकरार है और वे हालात का जायजा ले रहे हैं। बीसीसीआई के सूत्र ने बताया, ' को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। हम हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। और हम उसी के हिसाब से कोई फैसला लेंगे।' इस पहले, बीसीसीआई ने आईपीएल के इस सीजन को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया था। पहले इस लीग के इस सीजन की शुरुआत 29 मार्च को होनी थी। ऐसा कोविड-19 महामारी के प्रभाव के चलते किया गया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bDlvjc

No comments:

Post a Comment