Tuesday, March 31, 2020

वॉर्नर के चैलेंज को शायद ही पूरा करें कोहली!

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने मंगलवार को अपना सिर शेव करने का फैसला किया। वॉर्नर ने का डटकर लोहा ले रहे मेडिकल स्टाफ के प्रति अपना समर्थन जताने के लि ऐसा किया है। अपना सिर शेव करने के बाद वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के अपने साथी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और भारतीय कप्तान को भी ऐसा करने का चैलेंज दिया। वॉर्नर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह विडियो शेयर किया और इसका कैप्शन दिया- 'कोविड-19 से पहली पंक्ति में मोर्चा ले रहे स्टाफ के समर्थन के लिए मुझे सिर शेव करने के लिए नॉमिनेट किया गया था। मुझे याद आता है कि पिछली बार जब मैंने ऐसा किया था तो मेरा डेब्यू था। आपको यह पसंद आया या नहीं।' कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते ऑस्ट्रेलिया में मरने वालों की संख्या 19 तक पहुंच गई है। मंगलवार सुबह तक कोविड-19 से पीड़ित लोगों की संख्या 4460 तक पहुंच गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च को इस बीमारी को वैश्विक महामारी घोषित किया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3auKftT

No comments:

Post a Comment