Tuesday, March 24, 2020

'जानी दुश्मन' अफरीदी पर क्यों फिदा हुए भज्जी

नई दिल्ली भारतीय ऑफ स्पिनर ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी की तारीफ की है। हरभजन ने बुधवार को ट्वीट किया, 'मानवता के लिए बहुत अच्छा काम @SAfirdiOfficial ईश्वर हम सब पर कृपा करे। आपको और शक्ति मिले... दुनिया की भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।' दरअसल, शाहिद अफरीदी ने मंगलवार को अपने टि्वटर हैंडल पर चंद तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों के साथ अफरीदी ने कैप्शन दिया था- 'जरूरतमंद लोगों को कीटनाशक साबुन, सामान, खाना और कोरोना वायरस को रोकने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों के बारे में एक शीट देने का आज तीसरा दिन था। साथ ही लोगों को घर पर रहने की सलाह दी। सब साथ मिलकर काम करें और दूसरों की मदद भी करें।' अफरीदी अपने संगठन @SAFoundationN के जरिए उन लोगों को राशन और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने में जुटे हैं जिनका जनजीवन कोरोना वायरस महामारी के चलते बुरी तरह प्रभावित हुई है। पाकिस्तान में कोरोना का खतरापाकिस्तान में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा मंगलवार को 900 के पार चला गया है। पाकिस्तान का सिंध सूबा इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2y8Nj0H

No comments:

Post a Comment