Sunday, March 22, 2020

पूर्व क्रिकेटर पर महिला उत्पीड़न का आरोप, निलंबित

नई दिल्ली बड़ौदा क्रिकेट असोसिएशन (BCA) ने महिला टीम के कोच को निलंबित कर दिया है। महिला खिलाड़ियों ने कोच अतुल पर यौन उत्पीड़न और सार्वजनिक रूप से शर्मसार करने के आरोप लगाए थे। बीसीए के सूत्रों ने बताया कि टीम के खिलाड़ियों ने पिछले महीने ही फरवरी में हिमाचल प्रदेश में महिला सीनियर वनडे टूर्नमेंट के दौरान कोच अतुल के खिलाफ दुर्व्यवहार की शिकायत की थी। क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीए की शीर्ष समिति ने कोच के उपर लगे आरोपों की जांच करने के लिए एक जांच समिति गठित करने का फैसला किया है। अतुल ने हालांकि अपने खिलाफ लगे आरोपों को झूठा और निराधार बताया है। उन्होंने क्रिकइन्फो से बातचीत में कहा कि वह अपने खिलाफ लगे आरोपों से हैरान हैं। 53 साल के पूर्व बल्लेबाज अतुल ने भारत के लिए 1994 में 13 वनडे मैच खेले थे और उनके एक अर्धशतक दर्ज है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2U98HLB

No comments:

Post a Comment