Monday, March 23, 2020

कोरोना: अश्विन ने टि्वटर पर बदला अपना नाम

नई दिल्ली महामारी बन चुके कोविड- 19 वायरस ने पूरी दुनिया की रफ्तार थाम दी है। दुनिया भर के लोगों को घर में लॉकडाउन रहने की सलाह दी जा रही है। लोगों की सलामती के लिए सिलेब्रिटीज भी लोगों से सेहत संबंधी जरूरी प्रोटोकॉल के नियम सख्ती से फॉलो करने के लिए कह रहे हैं। इम मुहिम में टीम इंडिया के क्रिकेटर भी पीछे नहीं है। ऑफ स्पिनर ने तो लोगों को घर के अंदर रहने की गंभीरता समझाने के लिए टि्वटर पर अपना नाम ही बदल लिया है। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट टि्वटर पर अश्विन का @ashwinravi99 अकाउंट पर जिस पर पहले उनका नाम रविचंद्रन अश्विन ही लिखा हुआ था। लेकिन अब उन्होंने अपना नाम हटाकर इसे 'लेट्स स्टे इंडोर इंडिया' कर दिया है। ताकि लोग इन दिनों घर में रहने का महत्व समझ सकें। इस दौरान इस ऑफ स्पिनर खिलाड़ी ने कोविड-19 को लेकर एक ट्वीट भी किया। इस ट्वीट में अश्विन ने लिखा, 'सभी सूचनाओं को देखें (अधिकारिक और दहशत में डालने वाली दोनों) तो एक बात निश्चित है, 'अगले दो सप्ताह अत्यंत महत्वपूर्ण होंगे।' अगले दो सप्ताह भारत का हर शहर सुनसान दिखना चाहिए क्योंकि अगर यह बढ़ गया तो अफरा-तफरी मच जाएगी।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dmDBrv

No comments:

Post a Comment