नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी एक बार अपनी लवलाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अभी पिछले महीने ही मैक्सवेल ने अपनी भारतीय गर्लफ्रेंड को रिंग पहनाकर सगाई की थी। अब इस जोड़े ने भारतीय परंपरा के अनुसार एक बार फिर सगाई की है। सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। आईपीएल में किंग्स XI पंजाब के लिए खेलने वाले मैक्सवेल और विनी एक दूसरे को पिछले काफी समय से डेट कर रहे हैं। अब दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है। मैक्सवेल और विनी ने इस बार वैदिक रीति-रिवाज से अपनी सगाई संपन्न की है। इस तस्वीर में दोनों ने जयमाला पहनी हुई है और विनी ने दूल्हन वाली ड्रेस गहरे हरे रंग का लहंगा चूड़ी और नेकलेस पहना हुआ है। दूसरी ओर मैक्सवेल ने भी हरे रंग की शेरवानी पहनी हुई है। विनी ने इस कार्यक्रम की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। इस मौके पर दोनों एक-दूसरे का हाथ थामें नजर आ रहे हैं। विनी ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन दिया, 'हमने अपनी भारतीय अंदाज में सगाई की और मैक्सवेल को अपनी शादी की एक छोटी सी झलक भी दी (जिस अंदाज में यह होगी।' विनी ने आगे लिखा, 'दोनों परिवारों को और हमारे दोस्तों को, जिन्होंने कम समय में भी इस कार्यक्रम में शिरकत की उन्हें धन्यवाद। अपने आसपास बहुत अच्छे लोगों की मौजूदगी पाकर हम कृतज्ञ हैं।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QeehtZ
No comments:
Post a Comment