Monday, March 23, 2020

वर्क फ्रॉम होम करेंगे आईसीसी के ज्यादातर कर्मचारी

दुबईअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण अपने ज्यादातर कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की नीति बनाई है। अध्यक्ष शशांक मनोहर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी के अलावा आईसीसी के शीर्ष अधिकारियों के साथ मिल कर इस वायरस के संक्रमण के कारण प्रभावित होने वाले क्रिकेट कैलेंडर को लेकर विडियो कॉन्फ्रेंस करने की तैयारी कर रहे हैं। इस वैश्विक इकाई ने हालांकि इस योजना के लिए कोई समय नहीं तय किया है। आईसीसी एक प्रवक्ता ने कहा, 'दुनिया के बाकी हिस्सों की तरह आईसीसी भी अधिकारियों के दिशानिर्देशों का पालन कर रहा है और अब हमारे ज्यादातर कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'हमारी प्राथमिकता कर्मचारियों के काम को प्रभावित किए बिना स्वास्थ्य की रक्षा करना है। हमारी टीम के पास घर से काम करने की क्षमता है, जिससे हम अपने कर्मचारियों, उनके परिवारों और व्यापक समुदायों को सुरक्षित रखते हुए पूरी तरह से कार्य कर सकते हैं।' चीन के वुहान से फैली इस बीमारी से दुनियाभर में 14,000 लोगों की मौत हो गई है। पुरुषों का टी20 वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है, लेकिन वहां की सरकार कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने में लगी है जिससे इसके आयोजन पर संदेह उत्पन्न हो गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bkOWqs

No comments:

Post a Comment