गौरव गुप्ता, मुंबईभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एक बार फिर से अपनी आक्रामकता को लेकर विवादों में घिरे हैं लेकिन उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा कि उन्होंने कभी किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया। दूसरे टेस्ट मैच के दौरान जब न्यूजीलैंड के कप्तान पविलियन की ओर जा रहे थे, तब विराट कुछ गलत शब्द कहते नजर आए। विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा, 'जब वह देश के लिए इसी आक्रामकता के साथ अच्छा कर रहे हैं, तो हर कोई उनकी सराहना करता है। उस समय, हर कोई कहता है कि आक्रामकता उनकी (विराट) ताकत है।' पढ़ें, 54 वर्षीय शर्मा ने कहा, 'मैंने हमेशा माना है कि आक्रामकता उनकी ताकत है, लेकिन आक्रामकता और दुर्व्यवहार के बीच एक पतली रेखा है। वह कभी भी उस रेखा को पार नहीं करते है, और ऐसा करना भी नहीं चाहिए। आक्रामकता विराट को अच्छा करने के लिए पंप करती है।' जहां विराट कोहली का बल्ला जमकर रन उगलता है, वहीं उनके लिए न्यूजीलैंड दौरा अच्छा नहीं रहा और वह दो टेस्ट मैचों में केवल 38रन बना सके जिसमें उनका ऐवरेज 9.50 का रहा। शर्मा ने कहा, 'क्रिकेट में हर खिलाड़ी ऐसे दौर से गुजरता है, अभी न्यूजीलैंड दौरा भी विराट के लिए ऐसा ही रहा। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। वह जानते हैं कि कहां गलत हो रहा है। हम पहले ही उस पर चर्चा कर चुके हैं। वह वापसी करेंगे। अगली सीरीज में (साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे) विराट दिखा देंगे कि वह क्या करने में सक्षम हैं।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/38gILSh
No comments:
Post a Comment