मेलबर्नकोरोना वायरस के कारण जब पूरी दुनिया दहशत में है, तब ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि क्रिकेट संपर्क वाला खेल नहीं है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने इस महामारी के मद्देनजर शुक्रवार को तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे खाली स्टेडियम में खेला जिसके बाद शेष दोनों वनडे रद्द कर दिए गए। इस महामारी के कारण अब तक 5000 लोगों की मौत हो चुकी है। 30 टेस्ट मैचों में 143 विकेट ले चुके पेसर कमिन्स ने क्रिकेट डॉट एयू डॉट कॉम से कहा, ‘हम भाग्यशाली हैं कि क्रिकेट संपर्क वाला खेल नहीं है। आप किसी के करीब आने से बच सकते हो।’ ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 71 रन से हराया। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज भी कोरोना वायरस के कारण रद्द कर दी गई। कमिन्स ने साथ ही कहा कि टीम के साथी खिलाड़ी भी स्पष्ट हैं कि खेल भावना अच्छी रहे और सामान्य ही नजर आए।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3aXobIa
No comments:
Post a Comment