Friday, March 27, 2020

पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार बेरोजगारों को खिला रहे हैं फ्री खाना

लाहौर अलीम डार कोविड19 महामारी के बीच बेरोजगारों को अपने रेस्त्रां में मुफ्त खाना खिला रहे हैं। पाकिस्तान में इन दिनों लॉकडाउन है जहां 1000 से अधिक पॉजीटिव मामले सामने आए हैं। दार ने टि्वटर पर एक विडियो संदेश में कहा, ‘लॉकडाउन के दौरान लोग बेरोजगार हो गए। मेरा एक रेस्त्रां लाहौर के पिया रोड पर है जिसका नाम दर्स डिलाइटो है। यहां बेरोजगार लोग मुफ्त खाना खा सकते हैं।’ पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भी अपने चैरिटी फाउंडेशन के जरिए राहत कार्य में जुटे हुए हैं। दार ने कहा, ‘कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैला हुआ है। पाकिस्तान पर भी इसका असर दिख रहा है। प्रांतीय सरकारों और केंद्र सरकार ने सुरक्षा के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dzTWZY

No comments:

Post a Comment