Friday, March 27, 2020

आज ही हुआ था भारत की ओर से पहला दोहरा शतक लगाने वाले पॉली उमरीगर का जन्म

नई दिल्ली आज भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार का जन्म हुआ था। साल 1926 में महाराष्ट्र के शोलापुर मे जन्में उमरीगर के नाम पर बीसीसीआई आज एक अवॉर्ड भी देता है। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज आमतौर पर नंबर तीन या पांच पांच पर बल्लेबाजी करता था। उमरीकर को उनके कट और ड्राइव शॉट के लिए याद किया जाता है। उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच 1948 में खेला। सुनील गावस्कर ने अपने बल्ले से भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई रिकार्ड उकेरे, लेकिन उनसे पहले ज्यादातर रिकार्ड पॉली उमरीगर के नाम पर थे। उमरीगर ने अपने टेस्ट करियर की धीमी शुरुआत की। मद्रास में भारत की पहली टेस्ट जीत में उन्होंने शानदार 130 रन बनाए। भारत ने 25वें प्रयास में टेस्ट जीत हासिल की थी। उन्हें इस मैच में खेलने का मौका भी संयोग से मिला था। हेमू अधिकारी मैच से पहले चोटिल हो गए थे। उनकी कलाई में चोट लगी थी। उन्होंने लगातार तीन सेंचुरी लगाने (पाकिस्तान और इंग्लैंड) का कारनामा भी किया था। लेकिन एक चीज जिसकी वजह से उनका नाम हमेशा के लिए रेकॉर्ड बुक में दर्ज है वह है भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में पहला दोहरा शतक। उमरीगर ने 20 नवंबर 1955 को न्यूजीलैंड के खिलाफ 223 रन बनाए। उन्होंने 59 टेस्ट मैचों में 42.22 के औसत से 3631 रन बनाए। 12 शतक और 14 अर्धशतक भी जमाए। उनके नाम 35 विकेट भी दर्ज हैं। वह अच्छे कप्तान भी थे। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की कमान भी संभाली। उन्होंने 1958-59 से 1962-63 के बीच लगातार पांच बार चैंपियन बनने वाली टीम का मुंबई (तब बॉम्बे) की टीम का नेतृत्व किया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Jnv6Pj

No comments:

Post a Comment