नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने देशवासियों से लॉकडाउन के दौरान अपने-अपने घरों में रहने की अपील की है। उनके मुताबिक, महामारी के दौरान घर पर रहना ही फिलहाल 'मानव जाति के लिए जीवन रेखा' बन गया है। 1983 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के कप्तान रहे कपिल ने स्पोर्टस्टार से कहा, 'लॉकडाउन के दौरान लोगों को घर पर ही रहना चाहिए क्योंकि कम से कम इसी से वे खतरनाक वायरस के प्रकोप से बच सकते हैं जिसने दुनियाभर में हजारों लोगों की जान ले ली है।' भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। पढ़ें, 61 वर्षीय कपिल ने कहा, 'इसे सकारात्मक तरीके से लिया जा सकता है। लॉकडाउन या घर पर रहें। आपको इस स्थिति को स्वीकार करने के लिए खुद को चुनौती देनी होगी। आपके घर के अंदर भी एक दुनिया है- आपका परिवार। आपके पास खुद का मनोरंजन करने का साधन हैं- किताबें, टीवी, संगीत। इसमें सबसे अच्छा अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठना और बातचीत करना है।' दुनिया के महान ऑलराउंडरों में शुमार कपिल ने बताया कि घर पर रहने के दौरान वह भी कई काम करते हैं, जैसे बागवानी, साफ-सफाई। उन्होंने कहा, 'मैं घर को, बगीचे को साफ करता हूं। मेरा छोटा सा बगीचा ही अब मेरा गोल्फ कोर्स भी है। मुझे अपने परिवार के साथ इतना समय बिताने को मिल रहा है, जिसे मैंने पिछले कई सालों में मिस किया।' उन्होंने कहा, 'मैंने कुक को छुट्टी दे दी है और सभी के लिए खाना बनाता हूं। मैंने यह सब इंग्लैंड में खेलते समय सीखा था, जब रोमी (उनकी पत्नी) मेरे साथ आने वाली थीं।' कपिल ने साथ ही कहा कि इस कठिन दौर से लोग और ज्यादा जिम्मेदार बनेंगे। उन्होंने कहा, 'लोग अब स्वच्छता को सबक के तौर पर लेंगे। उम्मीद है कि वे अपने हाथों को धोना सीखेंगे, सार्वजनिक जगहों पर थूकना और पेशाब नहीं करना सीखेंगे। हमें अपने आसपास के वातावरण को साफ रखना होगा।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QSamU2
No comments:
Post a Comment