Tuesday, March 31, 2020

अगले किसी दौरे के लिए छह सप्ताह की तैयारी चाहिए साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को: ग्रीम स्मिथ

जोहानिसबर्गक्रिकेट साउथ अफ्रीका के कार्यकारी निदेशक (क्रिकेट) ग्रीम स्मिथ ने मंगलवार को कहा कि टीम को किसी भी दौरे पर जाने से पहले छह सप्ताह की तैयारी की जरूरत होगी । कोरोना वायरस महामारी के कारण दक्षिण अफ्रीका में 16 अप्रैल तक लॉकडाउन है । स्मिथ ने वीडियो मीडिया कांफ्रेंस में कहा कि खिलाड़ियों को घर पर रहने के दौरान भी फिटनेस और क्रिकेट कौशल पर मेहनत करनी होगी । उन्होंने कहा, ‘हमें हर सप्ताह स्थिति की समीक्षा करनी होगी लेकिन लगता है कि किसी भी दौरे पर जाने से पहले छह सप्ताह का समय लगेगा ।’ दक्षिण अफ्रीका को जून में तीन वनडे और तन टी20 मैच खेलने श्रीलंका का दौरा करना है जो स्मिथ के टाइमटेबल के हिसाब से अब संभव नहीं लग रहा । इसके बाद 15 जुलाई से टीम को वेस्टइंडीज का टेस्ट और टी20 दौरा करना है जिसके लिए जरूरी है कि मई तक हालात सामान्य हो जाएं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yoc7BZ

No comments:

Post a Comment