Tuesday, March 3, 2020

इमरान संग तस्वीर, क्रिकेटर ने लिखा- हंसना बंद करो

नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस ने अपने पाकिस्तान दौरे पर प्रधानमंत्री से मुलाकात की। जोंस ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर एक पुराने मैच की यादें ताजा की जब उन्हें इमरान खान ने खाता खोले बिना ही पविलियन भेज दिया था। पाकिस्तान ने इमरान की कप्तानी में ही 1992 में पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। 58 साल के जोंस ने मंगलवार को एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में वह पाकिस्तान के पीएम इमरान खान से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं और दोनों ही खिलाड़ी इस दौरान मुस्कुराते दिख रहे हैं। देखें, इस तस्वीर को शेयर करते हुए डीन जोंस ने लिखा, 'मुझे देखकर हंसना बंद करो इमरान। मैं जानता हूं कि आपने मुझे एमसीजी टेस्ट में पहली गेंद पर आउट कर दिया था।’ उन्होंने साथ ही इमरान खान को टैग भी किया। जोंस जनवरी 1990 में मेलबर्न में खेले गए उस टेस्ट मैच का जिक्र कर रहे थे, जिसमें इमरान ने उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया था। पाकिस्तान को इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 92 रन से हराया था। हालांकि मैन ऑफ द मैच पाकिस्तान के वसीम अकरम बने थे जिन्होंने मुकाबले में कुल 11 विकेट लिए। जोंस ने 10 सेकंड का एक विडियो क्लिप भी शेयर किया जिसमें वह दिग्गज पाकिस्तानी गेंदबाज वसीम अकरम और पीएम इमरान खान के साथ बैठे हैं। अब कमेंटेटर बन चुके जोंस ने करियर में 52 टेस्ट और 164 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले। जोंस के नाम टेस्ट क्रिकेट में 3631 रन और वनडे में 6068 रन दर्ज हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/38rmGk9

No comments:

Post a Comment