Sunday, March 22, 2020

जनता कर्फ्यू पर सपॉर्ट देख बोले रैना, गर्व है

नई दिल्लीकोरोना वायरस से बचाव की दिशा में पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर आज शाम 5 बजे 5 मिनट ताली-थाली बजाने के अभियान का भारतीय क्रिकेटर ने भी सपॉर्ट किया। रैना ने सोशल मीडिया पर एक विडियो क्लिप शेयर किया। उन्होंने साथ ही लिखा, 'बहुत गर्व हुआ देखकर कि पूरा देश जनता कर्फ्यू को लेकर अडवाइजरी का पालन कर रहा है। सभी डॉक्टर, नर्सों, सशस्त्र सेना बलों, सपॉर्ट स्टाफ, एयरपोर्ट स्टाफ और उनका शुक्रिया जो इस मुश्किल घड़ी में काम कर रहे हैं।' पीएम नरेंद्र मोदी ने उन सभी लोगों के सम्मान में आज 5 बजे 5 मिनट तक ताली या थाली बजाने का आह्वान किया था, जो कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भी निरंतर काम कर रहे हैं। चीन से फैले कोरोना वायरस को WHO ने महामारी घोषित किया है। इस वायरस से अब तक भारत में भी 300 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 7 लोगों की जान जा चुकी है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UrpTv1

No comments:

Post a Comment