Saturday, March 14, 2020

तमीम बोले, अभी कप्तानी संभाली है, थोड़ा वक्त लगेगा

ढाकाबांग्लादेश की वनडे टीम के नव नियुक्त कप्तान ने शनिवार को कहा कि उन्हें अपनी भूमिका में बदलाव लाने के लिए कुछ वक्त चाहिए। तमीम को पिछले सप्ताह मशरफे मुर्तजा की जगह कप्तान बनाया गया। मुर्तजा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के बाद अपना पद छोड़ दिया था। तमीम ने ढाका में पत्रकारों से कहा, ‘आपको धैर्य रखना होगा। हमारे प्रशंसकों को भी संयम बरतना होगा। मैं टीम के हित में जो भी सर्वश्रेष्ठ हो उसे करने की कोशिश करूंगा।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘मैंने किसी से जिम्मा संभाला है। सीधे उनके स्तर पर पहुंचना मुश्किल है। मैं इसे अच्छी तरह से समझता हूं। उन्होंने कई साल तक हमारी अगुआई की। हमने उनकी कप्तानी में कई उपलब्धियां हासिल कीं। अगर आप मुझसे उस स्तर तक पहुंचने की उम्मीद करते हैं तो यह मेरे साथ अनुचित होगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39Sa8nl

No comments:

Post a Comment