नई दिल्लीतेज गेंदबाज जैसे ही न्यूजीलैंड पहुंचे तो उन्हें 14 दिनों के लिए आइसोलेशन में भेज दिया गया। इससे भी रोचक वाकया यह हुआ कि घर पहुंचते ही उन्हें बीवी का एक मेसेज मिला। मेसेज में लिखा था- शुक्र मनाओ की तुम मेरे साथ नहीं फंसे, वर्ना यह और भी बुरा होता। दरअसल, जो भी विदेश से न्यूजीलैंड आ रहा है, उसे 14 दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेशन में भेजा रहा है। इसी क्रीम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) के तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेनगन पाकिस्तान सुपर लीग () खेलकर स्वदेश पहुंचे तो उन्हें भी सेल्फ आइसोलेशन में जाना पड़ा। जब वह घर पर पहुंचे तो वहां उन्हें फ्रीज पर एक नोट चिपका मिला। उस पर उनकी पत्नी ने लिखा था- जब तुम परेशान होना शुरू हो जाओ तो बस इतना सोचना कि यह और बुरा होता अगर तुम मेरे साथ घर में फंसे रहते... लव यू...' इसके साथ ही तेज गेंदबाज ने ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया कि उनकी वाइफ फिलहाल अपने माता- पिता के घर गई हैं। जब वो घर आए तो उन्हें फ्रीज पर यह चिपका हुआ नोट मिला। उल्लेखनीय है कि मिशेल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कराची किंग्स का हिस्सा थे। मिचेल मेक्लेनगन उस वक्त न्यूजीलैंड लौटने का फैसला किया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने विदेशी खिलाड़ियों से कहा कि अगर वे घर जाना चाहते हैं तो लौट सके हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2wdTP5F
No comments:
Post a Comment