Tuesday, March 24, 2020

मैकलम ने बताया, क्यों CSK चैंपियन और RCB नहीं

नई दिल्ली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने बताया है कि आखिर क्यों महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली ने तीन बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता है और क्यों की टीम ऐसा नहीं कर पाई है। मैकलम दोनों टीमों में खेल चुके हैं। आईपीएल में वह आखिरी बार कोहली की टीम में खेले थे। उनका आखिरी आईपीएल मुकाबला 2018 में चेन्नै के खिलाफ ही था। मैकलम के नाम आईपीएल के इतिहास की पहली सेंचुरी लगाने का रेकॉर्ड दर्ज है। 2008 के पहले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ शानदार 158 रन बनाए थे। इस खिलाड़ी ने कहा कि सुपर किंग्स की टीम अपने खिलाड़ियों के प्रति वफादार है, और यही कारण है कि वह एक टीम की तरह खेलती है। येलो आर्मी कही जाने वाली चेन्नै की टीम बीते साल भी फाइनल में पहुंची थी जहां उसे रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस से एक रन से हार का सामना करना पड़ा था। बैंगलोर परफेक्ट टीम है बैंगलोर की टीम एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। 2009 और 2016, दो बार टीम फाइनल में पहुंची है लेकिन ट्रोफी उसके हाथ नहीं आई है। ऐसा नहीं है कि टीम के पास स्टार खिलाड़ी नहीं रहे हैं, विराट कोहली के अलावा एबी डि विलियर्स, क्रिस गेल और मैकलम जैसे धमाकेदार क्रिकेटर इस टीम का हिस्सा रहे हैं। मैकलम ने बताया बैंगलोर की टीम में 'बेकार का शोर' बहुत है और उसके पास आगे बढ़ने का कोई मुनासिब प्लान नहीं होता। क्रिकबज से बातचीत में मैकलम ने कहा, 'एक टीम ऐसी है जो अपने खिलाड़ियों को चुनने के प्रति वफादारी दिखता ही और उनकी चुनी टीम पर यह रणनीति काम करती है वहीं दूसरी टीम परफेक्ट टीम बनाने के पीछे भागती है लेकिन उसके पास इस बात का कोई ब्लूप्रिंट नहीं होता कि कैसे खेलना है। सीएसके की टीम में बहुत कम बेकार का शोर होता है वहीं बैंगलोर के पास काफी होता है।' दो साल के प्रतिबंध के बाद जब चेन्नै सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल में वापसी की तो उसमें काफी उम्रदराज खिलाड़ी थे। कई लोगों ने तो इसे 'डैड्स आर्मी' भी कहा गया लेकिन टीम ने आते ही खिताब जीता। और एक बार फाइनल में भी पहुंची। चेन्नै की टीम ने बीते साल भी अपने ज्यादातर खिलाड़ियों को साथ रखा वहीं बैंगलोर ने अपनी टीम में कई बदलाव किए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UyCg8D

No comments:

Post a Comment