Monday, March 9, 2020

ICC T20 टीम के बेस्ट 11 में पूनम अकेली इंडियन

दुबई लेग स्पिनर आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप एकादश में जगह बनाने वाली अकेली भारतीय हैं। पूनम ने इस वर्ल्ड कप में पांच मैच खेलकर कुल 10 विकेट अपने नाम किए, जिसमें 19 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस था। पूनम के अलावा युवा भारतीय स्टार को बतौर 12वीं खिलाड़ी इस टीम में जगह मिली है। भारत को फाइनल में हराकर वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की सर्वाधिक 5 खिलाड़ी आईसीसी टीम में हैं। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को 85 रन से हराकर 5वीं बार यह खिताब अपने नाम किया। आईसीसी टीम में ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली, बेथ मूनी, मैग लेनिंग, जेस जॉनासन और मेगन शक्ट को जगह दी गई है, जबकि इसमें इंग्लैंड की 4 खिलाड़ी हैं। टीम का चयन पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों और कॉमेंटेटरों की समिति ने किया जिसमें इयान बिशप, अंजुम चोपड़ा, लीसा सठालेकर, पत्रकार रॉफ निकोलसन और आईसीसी प्रतिनिधि होली कोल्विन शामिल थे। यादव ने टूर्नामेंट के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया पर मिली जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाते हुए 19 रन देकर 4 विकेट लिए थे। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 3 विकेट लिए। दूसरी ओर 16 वर्षीय शेफाली वर्मा ने 158.25 की औसत से 163 रन बनाए। हीली और मूनी ने 2018 में बनाया अपना ही रेकॉर्ड तोड़ते हुए 60 की औसत से मिलकर 352 रन बनाए। बल्लेबाजी क्रम में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की टीम:- एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया), बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया), नेट स्किवर (इंग्लैंड), हीथर नाइट (इंग्लैंड), मैग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया), लॉरा वोल्वाट (साउथ अफ्रीका), जेस जॉनासन (ऑस्ट्रेलिया), सोफी एसेलेस्टोन (इंग्लैंड), आन्या श्रुबसोले (इंग्लैंड), मेगान शक्ट (ऑस्ट्रेलिया), पूनम यादव (भारत)। 12वां खिलाड़ी: शेफाली वर्मा (भारत)


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/333yAPY

No comments:

Post a Comment