नई दिल्लीटीम इंडिया के स्टार ओपनर और सीमित ओवरों के क्रिकेट में उप-कप्तान ने रविवार को अपने एक ट्वीट से आईसीसी से मजे लिए। आईसीसी ने चार बल्लेबाजों के फोटो का एक कोलाज शेयर किया। इसमें वेस्ट इंडीज के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग, टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज हर्शल गिब्स नजर आ रहे हैं। जानें, आईसीसी ने साथ ही लिखा, 'आपके विचार से कौन सा बल्लेबाज, पूर्व या वर्तमान, सबसे अच्छा पुल शॉट खेलता है?' रोहित ने इसके रिप्लाई में लिखा, 'कोई मिस नहीं कर रहा? घर से काम करना इतना आसान नहीं है, मुझे नहीं लगता।' हालांकि यह साफ नहीं है कि वह किसकी तरफ इशारा कर रहे थे लेकिन उनके फैंस ने उन्हीं की तस्वीरों और विडियो क्लिप से जवाब दिया। वहीं, भारतीय महिला क्रिकेटर सुषमा वर्मा ने भी रोहित की तारीफ की । फैंस ने इस पर रिप्लाई से दिखाया कि रोहित भी इस लिस्ट में शामिल हैं और वह बहुत शानदार पुल शॉट खेलते हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3a6PAaG
No comments:
Post a Comment