Monday, March 9, 2020

INDvsSA: चयन समिति ने कुछ सवालों पर उलझाया

विजय टैगोर, मुंबई नवनियुक्त चीफ सिलेक्टर के नेतृत्व में रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए का ऐलान किया गया। पूर्व क्रिकेटर सुनील जोशी के नेतृत्व में अहमदाबाद में हुए इस पहले टीम चयन की जानकारी बीसीसीआई ने मीडिया विज्ञप्ति के जरिए दी। इस विज्ञप्ति के मुताबिक इस घरेलू वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन, हार्दिक पंड्या और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई लेकिन केदार जाधव को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। जाधव के अलावा इस टीम में न शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे और मयंक अग्रवाल भी शामिल नहीं हैं। ये खिलाड़ी हाल ही में न्यूजीलैंड में संपन्न हुई वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा थे। ऐसे में कुछ सवालों के जवाब अभी अधूरे हैं। केदार जाधव का अब क्या? ऐसे में पहला पॉइंट यही है कि क्या केदार जाधव ने अब अपने करियर का अंतिम वनडे मैच खेल लिया है। महाराष्ट्र के इस 34 वर्षीय बल्लेबाज ने टीम इंडिया के लिए 73 वनडे मैच खेले हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से वह लगातार टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं। टीम में विकेटकीपर कौन? जाधव से भी ज्यादा जरूरी एक और बात यह है कि सिलेक्शन कमिटी ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा करते हुए यह नहीं बताया कि टीम में विकेटकीपर की भूमिका में कौन होगा। हालांकि टीम में विशेषज्ञ विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत का नाम शामिल हैं लेकिन बीते कुछ मैचों से उन्हें विराट कोहली यह जिम्मेदारी नहीं सौंप रहे हैं। कोहली अपनी टीम में केएल राहुल के रूप में एक पार्ट टाइम विकेटकीपर लेकर खेल रहे हैं, जो टीम में एक अतिरिक्त बल्लेबाज की जगह बनाता है। सिलेक्शन कमिटी ने भी विकेटकीपर का उल्लेख न कर यह साफ संकेत दिए हैं कि इस सीरीज में केएल राहुल ही विकेट के पीछे खड़े दिखाई देंगे। रोहित की गैर-मौजूदगी में उपकप्तान कौन? न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे। इसके चलते उन्हें न्यूजीलैंड दौरा बीच में ही छोड़ना पड़ा। रोहित अपनी इंजरी से अभी तक उबर नहीं पाए हैं और इसके चलते वह इस सीरीज में भी आराम पर हैं। लेकिन रोहित की गैर-मौजूदगी में टीम के किसी भी खिलाड़ी को उपकप्तानी की जिम्मेदारी नहीं दी गई है। हालांकि चयनकर्ताओं ने मुंबई के युवा बल्लेबाज पृथ्वी साव पर भरोसा दिखाया है। रोहित की गैर-मौजूदगी में साव को दूसरे ओपनर के रूप में जगह दी गई है। हार्दिक-भुवी फिट तो शार्दुल और शिवम का कटा पत्ताटीम इंडिया प्रीमियर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और मीडियम पेस बोलर भुवनेश्वर कुमार अब पूरी तरह फिट हैं। ऐसे में शार्दुल ठाकुर और शिवम दुबे को भी बाहर होना पड़ा है। शार्दुल और शिवम के अलावा इस टीम में मोहम्मद शमी का भी नाम नहीं है लेकिन शमी की परफॉर्मेंस को देखकर यह माना जा सकता है कि उन्हें साफतौर पर आराम दिया गया है। हालांकि बीसीसीआई ने अपनी इस प्रेस रिलीस में किसी भी खिलाड़ी को लेकर बाहर या आराम की बात नहीं कही है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह है टीम इंडिया शिखर धवन, पृथ्वी साव, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, शुभमन गिल


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39ESmDS

No comments:

Post a Comment