धर्मशाला न्यूजीलैंड दौरे पर क्लीन स्वीप होने के बाद भारतीय टीम आज हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाले पहले वनडे मैच में विजयी शुरुआत के लिए मैदान पर उतरेगी। फिलहाल धर्मशाला के मैदान पर टॉस में देरी है, क्योंकि मैच से कुछ देर पहले यहां हल्की बारिश हुई थी, जिससे मैदान गीला है। 1.15 बजे अंपायर मैदान का निरीक्षण करेंगे इसके बाद टॉस पर फैसला लिया जाएगा। लेकिन मैदान के ऊपर और बादल घिर आए हैं और मैदानकर्मियों ने और कवर्स बाहर निकालकर मैदान को ढक दिया है। बादलों ने धर्मशाला को पूरी तरह से ढक लिया है और मैदान पर फ्लड लाइटें भी जला दी गई हैं। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक की कप्तानी में अपनी पिछली वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप हासिल किया है। दक्षिण अफ्रीका की 2019 विश्व कप के बाद से सभी फॉर्मेट में सात सीरीज के बाद यह पहली सीरीज जीत थी। रोहित टीम में नहीं, विराट पर बड़ी जिम्मेदारी मेजबान भारत को इस सीरीज में अपने स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। रोहित अभी भी काल्फ इंजरी से उबरने की कोशिश में जुटे हैं। रोहित को न्यूजीलैंड के साथ हुए टी-20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी। रोहित के न होने से कप्तान विराट कोहली पर बल्लेबाजी में अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी, जो न्यूजीलैंड दौरे पर विफल रहे थे और कोहली की विफलता के कारण ही भारत को वनडे और टेस्ट में कीवी टीम के हाथों मात खानी पड़ी थी। लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड दौरे पर बेहतरीन फॉर्म में थे। अब उनके पास इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने का मौका होगा। रोहित की गैर मौजूदगी में पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल में से कोई एक शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39VLOkc
No comments:
Post a Comment