नई दिल्लीभारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने अपनी मेजबानी में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हरा दिया। क्राइस्टचर्च में सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भारत को तीसरे ही दिन सोमवार को 7 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। पहले टेस्ट में टीम इंडिया को 10 विकेट से हार मिली थी। नंबर-1 टेस्ट टीम को न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में तीन दिन के भीतर हराकर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। भारत के 132 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 36 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। भारतीय टीम तीसरे दिन सुबह छह विकेट पर 90 रन से आगे खेलने उतरी और एक घंटे के अंदर ही उसकी दूसरी पारी 124 रन पर सिमट गई थी। पढ़ें, शमी से भी कम विराट के रनइस टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाज उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके। सबसे ज्यादा निराश कप्तान ने किया। उनके बल्ले से केवल 38 रन निकले। उनसे ज्यादा रन तो पेसर मोहम्मद शमी ने बना दिए जबकि शमी 10वें नंबर पर बल्लेबाजी को उतरे थे। शमी ने इस सीरीज में 44 रन बनाए और 5 विकेट भी लिए। विराट का इस टेस्ट सीरीज में ऐवरेज 9.50 का रहा जो किसी टेस्ट सीरीज में उनका दूसरा सबसे खराब औसत है। 60 टेस्ट सीरीज बाद हुआ ऐसाभारतीय बल्लेबाजी इतनी खराब कम ही देखने को मिली। इस टेस्ट सीरीज में कोई सेंचुरी भारत की ओर से नहीं लगी। किसी टेस्ट सीरीज में पिछली बार ऐसा 2002-03 में हुआ था जब टीम इंडिया कीवीलैंड में थी। उसके बाद से भारत ने 60 टेस्ट सीरीज खेल लीं और हर टेस्ट सीरीज में किसी बल्लेबाज ने शतक जरूर जड़ा। 38 बनाम 18हार का सारा ठीकरा बल्लेबाजों पर ही फोड़ना ठीक नहीं। सीरीज में टीम के गेंदबाज भी प्रभावशाली नहीं रहे। मैच जीतने के लिए 20 विकेट चटकाने की जरूरत होती है, लेकिन भारतीय ऐसा नहीं कर सके। पेसर्स के अनुकूल माहौल में भारतीय पेसर्स सीरीज में 40 में से केवल 18 विकेट ही निकाल सके, वहीं कीवी पेसर्स ने 38 विकेट चटकाए। 38-18 का फर्क यह समझने के लिए काफी है कि सीरीज में भारतीय पेसर्स में पैनापन की कमी रही। 58 रहा भारत की ओर से बेस्ट स्कोर भारतीय बल्लेबाजी के खराब स्तर का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इस टेस्ट सीरीज में उसकी ओर से बेस्ट स्कोर 58 रन रहा जो ओपनर मयंक अग्रवाल ने पहले टेस्ट की दूसरी इनिंग्स में बनाए थे। भारत की ओर से एक भी सेंचुरी नहीं लगी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2PDsd0c
No comments:
Post a Comment