Friday, March 20, 2020

PM मोदी के मुरीद हुए पीटरसन, बोले- विस्फोटक

नई दिल्ली इन दिनों टि्वटर पर हिंदी का इस्तेमाल कर रहे इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप की तारीफ की है। शुक्रवार को पीटरसन ने भारतवासियों को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हिंदी में सावधान किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने पीटरसन के इस प्रयास की सराहना की, तो पीटरसन ने भी उनकी तारीफ करने में देर नहीं लगाई। प्रधानमंत्री मोदी ने भले इंग्लिश में इस विस्टफोटक बल्लेबाज की तारीफ की हो, लेकिन पीटरसन ने एक बार फिर हिंदी में ही पीएम की तारीफ की। प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में पीटरसन समेत अन्य क्रिकेटरों के प्रयास की तारीफ की थी। उन्होंने अपने अधिकारिक टि्वटर अकाउंट पर लिखा, 'विस्फोटक बल्लेबाज जिन्होंने टीमों को संकंटों में देखा है वे हमसे कुछ कह रहे हैं।' कोविड- 19 के खिलाफ हम सब साथ मिलकर लड़ेंगें। इस ट्वीट में पीएम ने विराट कोहली, सुरेश रैना, शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे के ट्वीट्स को भी शमिल किया। इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान ने प्रधानमंत्री की इस बात का जवाब देने में देर नहीं लगाई। पीटरसन ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'शुक्रिया मोदी जी, आपकी लीडरशिफ भी काफी विस्फोटक है।' इसके साथ इस पूर्व बल्लेबाज ने नमस्ते वाला एक इमोजी भी इस्तेमाल किया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QPfoRh

No comments:

Post a Comment