सिडनीभारत की स्टार युवा ओपनर ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। टी20 फॉर्मेट की आईसीसी रैंकिंग में शेफाली 761 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हैं जिनके 750 रेटिंग अंक हैं। सूजी बेट्स अक्टूबर 2018 से टॉप पर थीं जिन्होंने तब वेस्ट इंडीज की दिग्गज स्टेफनी टेलर को शीर्ष से हटाया था। दिलचस्प है कि टॉप-5 टी20 रैंकिंग में शेफाली के अलावा बाकी 4 खिलाड़ी न्यूजीलैंड की हैं। भारत की स्मृति मंधाना को दो स्थान का नुकसान हुआ और वह 701 अंकों के साथ नंबर-6 पर हैं। पढ़ें, 16 साल की शेफाली और इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एकलेस्टोन टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में शीर्ष रैंकिंग वाली क्रमश: बल्लेबाज और गेंदबाज के रूप में उतरेंगी। भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल गुरुवार को खेला जाना है। शेफाली ने मौजूदा टूर्नमेंट में अब तक चार पारियों में 161 रन बनाए हैं। उन्होंने श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रमश: 47 और 46 रन की पारियां खेली। आईसीसी के बयान के अनुसार, शेफाली महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर जगह बनाने वाली मिताली राज के बाद दूसरी भारतीय बल्लेबाज हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सात रन पर तीन विकेट सहित अब तक चार मैचों में आठ विकेट चटका चुकीं सोफी अप्रैल 2016 में आन्या श्रुबसोल के बाद शीर्ष पर पहुंचने वाली इंग्लैंड की पहली गेंदबाज हैं। पढ़ें, भारतीय गेंदबाजों में पूनम यादव चार स्थान के फायदे से आठवें पायदान पर पहुंच गई हैं। श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू बल्लेबाजों की रैंकिंग में 18वें से 14वें स्थान पर पहुंच गई हैं। इंग्लैंड की नैट स्किवर ने एक बार फिर शीर्ष 10 में वापसी की है जबकि कप्तान हीथर नाइट ने पहली बार शीर्ष 15 में जगह बनाई है। गेंदबाजों की सूची में न्यूजीलैंड की लेग स्पिनर एमेलिया केर दो स्थान के फायदे से चौथे जबकि ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर जार्ज वेयरहेम नौ स्थान के फायदे से 10वें नंबर पर पहुंच गईं। न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष पर काबिज हैं। उन्होंने टूर्नमेंट की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान के साथ की थी। भारत की दीप्ति शर्मा नौ स्थान के फायदे से सातवें स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने पहली बार आलराउंडरों की सूची में शीर्ष 10 में जगह बनाई है। टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया 290 अंक के साथ शीर्ष पर है जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के 278 अंक हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2vBHDLI
No comments:
Post a Comment