Sunday, March 1, 2020

T20 वर्ल्ड कप: पाक को हराकर SF में सा. अफ्रीका

सिडनीसाउथ अफ्रीकी टीम ने रविवार को पाकिस्तान को यहां 17 रनों से हराकर आईसीसी महिला के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान के लिए हालांकि आगे का सफर मुश्किल हो गया है। सिडनी शो ग्राउंड स्टेडियम में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 136 रन बनाए। इसमें लाउरा वूल्वार्ड के सर्वाधिक 53 रन शामिल रहे। इसके अलावा मेरीजेन कॉप ने 31 तथा मिगनॉन प्रीज ने 17 रन जोड़े। लाउरा की नाबाद पारी में 36 गेंदों पर आठ चौके शामिल हैं। पाकिस्तान की ओर से डियाना बेग ने दो विकेट लिए जबकि अनाम अमीन, अइमान अनवीर, सैयदा शाह और निदा डार ने एक-एक सफलता हासिल की। जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तानी टीम 20 ओवरों में पांच विकेट पर 119 रन ही बना सकी। उसकी ओर से कप्तान जावेरिया खान ने 31 और आलिया रियाज ने नाबाद 39 रन बनाए। खान की 34 गेंदों की पारी में चार चौके शामिल हैं जबकि रियाज ने 32 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। इराम जावेद 17 रनों पर नाबाद रहीं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से नोनकुलुलेको मियाबा, शैबनीम इस्माइल और कप्तान डेन निकेर्क ने एक-एक सफलता हासिल की। पाकिस्तान की दो बल्लेबाज रन आउट हुईं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3al6LoP

No comments:

Post a Comment